भारत में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के पाकिस्तान और तुर्की के मंसूबे हुए उजागर

भारत के खिलाफ षड़यंत्र रचने वाले पाकिस्तान का साथ अब तुर्की भी दे रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और तुर्की ने भारत के खिलाफ प्रचार युद्ध छेड़ रखा है और अब ये दोनों देश भारत विरोधी देशों को इस मुहिम में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इन दोनों ही देशों के मंसूबे राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने है।
तुर्की अब पाकिस्तान की भारत विरोधी योजनाओं में कर रहा पूरी सहायता
ग्रीक सिटी टाइम्स में पॉल एंटोनोपोलस ने इस पर पूरा विश्लेषण किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की अब पाकिस्तान की भारत विरोधी योजनाओं में पूरी सहायता कर रहा है। उसके द्वारा पाकिस्तानी योजनाओं और खालिस्तानी मुद्दे को भी हवा देने का प्रयास किया जा रहा है।
आईएसआई का कश्मीर-खालिस्तान प्लान हुआ उजागर
रिपोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के के-2 (कश्मीर-खालिस्तान) प्लान को भी उजागर कर दिया है। इसमें भारत के खिलाफ प्रचार युद्ध भी शामिल है। जिसका नेतृत्व आर्गनाइजेशन फॉर इंडिया माइनोरिटीज (ओएफआइएम) संस्था को चलाने वाला पीटर फ्रेडरिक कर रहा है।
भारत को बदनाम करने के लिए चार प्रमुख रास्ते अख्तियार किए
भारत को बदनाम करने के लिए चार प्रमुख रास्ते अख्तियार किए हुए हैं। इनमें भारत की अहिंसा और महात्मा गांधी की नीतियों के स्थान पर भारत की फासीवादी छवि बनाना। भारत की क्षेत्रीय एकता को खंडित करने का प्रयास करना। भारत के हितों के लिए काम करने वाले भारतीय मूल के विदेशों में रहने वाले लोगों को निशाना बनाना और पाकिस्तान के पापों पर परदा डालने का काम करना।
तुर्की पाकिस्तान के प्रचार युद्ध का बना अभिन्न हिस्सा, रिपोर्ट से उजागर हुआ दोनों देशों का मंसूबा
ग्रीक टाइम्स ने इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी दी है कि किस तरह से तुर्की पाकिस्तान के प्रचार युद्ध का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। रिपोर्ट में इस काम में इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय मीडिया संगठन और लोगों के बारे में जानकारी दी गई है।
ग्रीस, भारत, यूएई और फ्रांस जैसे देशों को एक साथ आना चाहिए
रिपोर्ट में सलाह दी गई है कि ग्रीस, भारत, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस जैसे देशों को ऐसी चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ आना चाहिए।